भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बैंक के नाम पर शेयर हो रहीं डीपफेक वीडियोज़ को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एसबीआई अधिकारियों के हवाले से वीडियोज़ सर्कुलेट हो रहे हैं जिनमें स्कीमों की जानकारी दी जा रही है। बकौल बैंक, वह ऐसी किसी स्कीम का प्रचार नहीं करता जिसमें असामान्य रिटर्न मिलने की बात कही गई हो।