जोधपुर (राजस्थान) में 19-वर्षीय यूट्यूबर ने अपने चैनल के प्रचार के लिए Google पर ₹1,000 के 3-ट्रांजैक्शन किए। SBI ने इन्हें संदिग्ध मानकर उसका खाता फ्रीज़ कर दिया। मामला ज़िला उपभोक्ता आयोग पहुंचा तो बैंक इन लेनदेन को गैरकानूनी साबित नहीं कर पाया। आयोग ने SBI को 2-महीने में खाता खोलने और यूट्यूबर को ₹15,000 मुआवजा देने का आदेश दिया।