सरकार की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई करीब ₹70,000-80,000 करोड़ तक का अतिरिक्त कर्ज़ देगा। चेयरमैन सीएस सेटी ने बताया कि ये राशि बैंक की अधिकतम कर्ज क्षमता है लेकिन वास्तविक उपयोग इससे कम रहने की संभावना है। बकौल सेटी, फिलहाल बैंक के पास ज़्यादा लोन की डिमांड नहीं आई है।