inshorts

SBI कार्ड यूज़र्स, क्या आप पेट्रोल-डीज़ल पर ज़्यादा खर्च करते हैं? 1 दिसंबर से और 'होगा' महंगा

1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड के ग्राहकों को अधिक राशि के ईंधन और परिवहन भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके तहत, अगर किसी बिलिंग साइकिल में आपका कुल एलिजिबल फ्यूल खर्च ₹50,000 से अधिक होता है, तो पूरे खर्च पर 1% फीस लगेगी। ₹30,000 से अधिक के हर एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर भी 1% अतिरिक्त चार्ज देना होगा।