SBI ग्राहकों के लिए ज़रूरी अलर्ट, आज रात इतनी देर के लिए बंद रहेंगी डिजिटल सेवाएं
एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 11 अक्टूबर (शनिवार) को YONO ऐप, UPI, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य डिजिटल माध्यम से लेनदेन कुछ देर के लिए प्रभावित रहेगा। बैंक ने बताया कि नियमित सिस्टम मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन के लिए रात 1:10 बजे से 2:10 बजे तक एसबीआई की डिजिटल सेवाएं बंद रहेंगी।