SBI ने CBO भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट किया जारी, 2964 पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है और परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए 2,964 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी जिनमें 2,600 पद रेगुलर और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं।