दिसंबर की मौद्रिक नीति से पहले SBI ने RBI को ब्याज दर 50bps के बजाय 25bps बढ़ाने की सलाह दी है। SBI के मुताबिक, मौजूदा महंगाई के लिए 0.25% की बढ़ोतरी पर्याप्त हो सकती है। वहीं, SBI ने चेताया कि 50bps की बढ़ोतरी से विदेशी पूंजी की निकासी, रुपए में उतार-चढ़ाव और आर्थिक विकास पर दबाव बढ़ सकता है।