एसबीआई ने आशा स्कॉलरशिप 2025-26 की शुरुआत की है। इसके तहत कक्षा 9-12 के छात्रों को ₹15,000, ग्रैजुएशन वालों को ₹75,000 और पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को ₹2.50 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। मेडिकल के छात्रों को ₹4.50 लाख, आईआईएम के लिए ₹5 लाख, आईआईटी के लिए ₹2 लाख और विदेश में पढ़ने के लिए ₹20 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी।