SBI ने पेंशनरों को फर्जी PPO मेसेज और साइबर ठगी को लेकर चेतावनी जारी की है। बैंक के मुताबिक, ठग पेंशन अधिकारी बनकर पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) अपडेट करने के नाम पर संदिग्ध लिंक भेज सकते हैं। बैंक ने सलाह दी है कि ऐसे लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ अपनी निजी/बैंकिंग जानकारी साझा करें।