SBI ने रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम के ज़रिए हो रही ठगी को लेकर ग्राहकों को किया अलर्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम के ज़रिए जालसाज़ों द्वारा की जा रही ठगी को लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने सोमवार को X पर कहा, "बैंक कभी भी रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए मेसेज या वॉट्सऐप पर APK नहीं भेजता है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।"