एसबीआई फोकस्ड फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। अक्टूबर 2004 में शुरू हुए इस फंड ने SIP के ज़रिए 3, 5, 10 और 20 वर्षों में लगातार 16% से ज़्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, अगर 20 साल पहले किसी ने इसमें ₹10,000/माह की एसआईपी की होती तो आज उसकी वैल्यू ₹1.54 करोड़ होती।