inshorts

SBI में 20 डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती, 10 दिसंबर तक करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने डेटा साइंटिस्ट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें चीफ मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं। बी टेक, एम टेक, एमसीए और एमएससी डिग्री वाले उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू भी शामिल है।