देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से पर्सनल लोन लेने पर ब्याज दर लगभग 10% से शुरू होती है। ₹1 लाख के लोन पर 10% ब्याज दर से 1 साल में ₹5,499 और 5 साल में ₹27,482 कुल ब्याज देना होगा। वहीं, 15% ब्याज होने पर 5 साल में यह कुल ब्याज बढ़कर ₹42,740 तक पहुंच जाता है।