SBI सिक्योरिटीज़ ने BEL को दी 'बाय' रेटिंग, ₹337 रखा टारगेट प्राइस

एसबीआई सिक्योरिटीज़ ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के शेयरों को 'बाय' रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹337 रखा है जो कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत की तुलना में 14.20% अधिक है। गुरुवार को बीईएल का शेयर ₹295.10 पर बंद हुआ था। 1 अप्रैल तक के डेटा के अनुसार, बीईएल के पास ₹71650 करोड़ का ऑर्डर था।