SC एग्रोटेक के शेयर लगातार 21 कारोबारी दिनों से 5% के अपर सर्किट में बंद हो रहे हैं। गुरुवार को शेयर 4.99% चढ़कर ₹92.09 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में इसमें 113.87% की तेज़ी आई है जिससे निवेशकों का पैसा दोगुने से ज़्यादा हो गया है। हाल में कंपनी को ₹86-करोड़ का ऑर्डर मिला है।