स्मॉलकैप कंपनी एससी एग्रोटेक के शेयरों में लगातार चौथे कारोबारी दिन अपर सर्किट लगा है। निवेशकों को मालामाल करते हुए इस स्टॉक ने महज 6 महीनों में 228% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के बोर्ड द्वारा 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर और 1:10 के स्टॉक स्प्लिट की सिफारिश के बाद शेयरों में खरीदारी का ज़ोर बढ़ गया है।