SC के आदेश के बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने से किया इनकार
कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर संग हुई रेप-हत्या की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि वह मंगलवार शाम 5 बजे तक काम पर लौटने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद काम पर नहीं लौटेंगे। एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा, "मांगें पूरी नहीं हुई हैं और मृतका को न्याय नहीं मिला है।"