सुप्रीम कोर्ट में एक वकील द्वारा सीजेआई बीआर गवई की ओर जूता फेंके जाने की घटना के बाद अहमदाबाद (गुजरात) की एक अदालत में भी जज की अवमानना हुई है। पुलिस ने बताया, "अपील खारिज होने पर शख्स ने गुस्से में न्यायाधीश की ओर जूता फेंका...हालांकि कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।" बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने जज को गालियां भी दीं।