SC ने टाली AGR विवाद से जुड़ी वोडाफोन आइडिया की याचिका की सुनवाई, 9% उछले शेयर
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया की उस याचिका की सुनवाई 26 सितंबर तक टाल दी जिसमें कंपनी ने दूरसंचार विभाग की तरफ से ₹9,450 करोड़ अतिरिक्त बकाया मांगे जाने को चुनौती दी थी। कंपनी ने 2017 से पहले के एजीआर को फिर से जांचने की मांग की है। इसके बाद कंपनी के शेयर करीब 9% तक उछल गए।