SC ने त्योहारों के दौरान हवाई किराए में अत्यधिक वृद्धि पर जताई चिंता, सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने त्योहारों के दौरान हवाई किराए में होने वाली अत्यधिक वृद्धि पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि वह इस संबंध में 'अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव' को लेकर हस्तक्षेप करेगा। कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में केंद्र सरकार व नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

Load More