SC ने नकदी केस में जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद HC ट्रांसफर करने की रिपोर्ट्स पर तोड़ी चुप्पी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने पर उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने की रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कॉलेजियम ने अब तक उनके ट्रांसफर के लिए कोई आधिकारिक सिफारिश नहीं की है बल्कि यह प्रस्ताव अब भी विचाराधीन है।