SC ने पूछा- कौन कर रहा है निर्माण पर रोक की निगरानी; वकील बोले ‘कोर्ट में भी चल रहा है निर्माण’
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और दिल्ली सरकार से पूछा, "निर्माण-तोड़फोड़ पर लगाई गई रोक की निगरानी कौन कर रहा है?" इसपर एक वरिष्ठ वकील ने कहा, "अभी सुप्रीम कोर्ट में…निर्माण चल रहा है…पत्थर तोड़े जा रहे हैं...धूल उड़ रही है।" कोर्ट ने इसपर नाराज़गी जताई।