SC ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ बंद किया कोल ब्लॉक आवंटन का क्रिमिनल केस
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पांच अन्य के खिलाफ तलाबीरा-2 कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर क्रिमिनल केस बंद किया है। कोर्ट ने विशेष CBI अदालत का समन आदेश रद्द कर CBI की दोनों क्लोज़र रिपोर्ट्स स्वीकार कीं। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट्स खारिज करने या कथित अपराधों का संज्ञान लेने का कोई वैध आधार नहीं था।