SC ने बिग बाज़ार से जुड़े मामले में एमेज़ॉन पर लगे ₹200 करोड़ के जुर्माने को किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने एमेज़ॉन पर CCI द्वारा लगाया गया ₹202 करोड़ का जुर्माना रद्द किया है। यह जुर्माना बिग बाज़ार की मूल कंपनी फ्यूचर रिटेल के कूपन कारोबार में 49% हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों को गुप्त रखने के लिए लगाया गया। कोर्ट ने सीसीआई को आठ सप्ताह के भीतर जुर्माना राशि वापस करने का आदेश दिया है।