SC ने वांगचुक की पत्नी को गिरफ्तारी का आधार न बताने पर किया सवाल; सरकार ने दिया जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो को एनएसए के तहत उनकी गिरफ्तारी का आधार क्यों नहीं बताया गया। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वांगचुक को आधार बताए गए हैं और मुद्दे की जांच की जाएगी। कोर्ट ने इस मामले पर केंद्र को नोटिस भेजा है।