सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी की साबरमती आश्रम (गुजरात) के जीर्णोद्धार से जुड़ी याचिका को खारिज किया है। तुषार ने गुजरात हाईकोर्ट के 2022 के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार के ₹1,200 करोड़ के जीर्णोद्धार के फैसले को बरकरार रखा था। बकौल गांधी, प्रस्तावित परियोजना से आश्रम की स्थलाकृति बदल जाएगी।