SC में वकील ने कैश विवाद मामले में फंसे जज को कहा 'वर्मा', CJI बोले- 'क्या वह आपके दोस्त हैं?'
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से अथाह नकदी मिलने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। इस दौरान वकील के 'वर्मा' कहने पर सीजेआई बीआर गवई ने कहा, "क्या जस्टिस वर्मा आपके दोस्त हैं? वह अब भी हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं।"