सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद 2020 में दिल्ली दंगों के आरोपी गुलफिशा फातिमा, शिफा उर रहमान और मीरान हैदर तिहाड़ जेल से रिहा कर दिए गए। वहीं, आरोपी मोहम्मद सलीम खान को मंडोली जेल से रिहा किया गया है। हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत देने से इनकार कर दिया है।