रिपोर्ट्स के मुताबिक, SEBI IPO में रिटेल निवेशकों के लिए आवेदन की मौजूदा ₹2 लाख की सीमा की समीक्षा कर सकता है। यह सीमा अक्टूबर 2010 में बढ़ाकर ₹2 लाख की गई थी और तब से इसमें बदलाव नहीं हुआ है। SEBI के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर जीवन सोनपरोते के अनुसार, इसपर विचार के लिए गठित वर्किंग ग्रुप चर्चा कर सकता है।