SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को कहा कि नियामक मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) की सीमा को किसी शेयर के 'फ्री फ्लोट' से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इस बयान के बाद कारोबार के दौरान Angel One और BSE के शेयर 2% तक गिरे जबकि ग्रो के शेयर सपाट कारोबार करते नज़र आए।