सेबी के एक्सपेंस रेश्यो और ब्रोकरेज चार्जेज़ में बदलाव के प्रस्ताव से एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट आई। एचडीएफसी एएमसी और निप्पॉन एएमसी शुरुआती कारोबार में 6% तक टूट गए। वहीं, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर 8% से अधिक, CAMS के शेयर 7% तक जबकि मोतीलाल ओसवाल के शेयर 5% से अधिक फिसल गए।