SEBI की जांच में खुलासा; Yes Bank के शेयरों में हुई इनसाइडर ट्रेडिंग, 19 लोगों को थमाया नोटिस
सेबी की जांच में खुलासा हुआ है कि येस बैंक के शेयरों में जुलाई-2022 की हिस्सेदारी बिक्री से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग हुई। सेबी ने मामले में PwC और EY की भारतीय यूनिट्स से जुड़े मौजूदा और पूर्व-अधिकारियों समेत कुल 19 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बकौल सेबी, डील से जुड़ी अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसिटिव इंफॉर्मेशन शेयर की गई।