SEBI का बड़ा बदलाव; अब ETF ट्रेडिंग में बदलेगा बेस प्राइस और प्राइस-बैंड का नियम
बाज़ार नियामक सेबी के प्रस्तावित नए नियमों के तहत अब ETF का बेस प्राइस T-2 की जगह T-1 दिन के डेटा के आधार पर तय किया जाएगा, जिससे प्राइसिंग अधिक सटीक और पारदर्शी हो सकेगी। इसके अलावा, सेबी ने इक्विटी और डेट ETFs के लिए डायनेमिक प्राइस-बैंड का प्रस्ताव दिया है जिसे बाज़ार की स्थिति के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा।