स्पेशलाइज़्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) के नियमों में और ढील मिल सकती है। SEBI के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने मनीकंट्रोल से कहा कि SIF का अबतक का परफॉर्मेंस उत्साहजनक है व फंड मैनेजरों को और आज़ादी देने पर विचार हो रहा है। यह बयान तब आया जब इंडस्ट्री SIF के ज़रिए लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी चलाने में ज़्यादा छूट मांग रही है।