कैपिटल मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दखल को देखते हुए बाज़ार नियामक SEBI जल्द नई गाइडलाइंस जारी करेगा। चेयरमैन तुहिनकांत पांडे के अनुसार, नए नियमों में कंपनियों को AI के इस्तेमाल की जानकारी सार्वजनिक करना, उसकी जवाबदेही तय करना और महत्वपूर्ण फैसलों में इंसानी निगरानी रखना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।