inshorts

SEBI की IPO GMP पर बड़ी एडवाइज़री, प्रीमियम का प्रचार न करने की दी सलाह

SEBI ने सोमवार को एडवाइज़री जारी कर रजिस्टर्ड ब्रोकरों और बाज़ार से जुड़े लोगों को IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया पर शेयर न करने की सलाह दी। SEBI के अनुसार GMP अनियमित और अनाधिकारिक है और इसे लिस्टिंग प्राइस का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। GMP विवाद में SEBI सुरक्षा नहीं दी जाएगी।