SEBI ने ब्रोकर्स को दी बड़ी राहत, गैर-ब्रोकिंग डीमैट खातों की टैगिंग से मिली छूट
सेबी ने ब्रोकर्स के लिए सर्कुलर जारी कर रिपोर्टिंग नियमों में राहत का प्रस्ताव दिया है। नए नियमों के तहत बैंक/प्राइमरी डीलर के तौर पर काम करने वाले ब्रोकर्स को उन डीमैट खातों की टैगिंग नहीं करनी होगी जिनका स्टॉक ब्रोकिंग बिज़नेस से कोई संबंध नहीं है। SEBI का कहना है कि इस कदम से फालतू कागज़ी कार्रवाई कम होगी।