SEBI ने बेसिक सर्विसेज़ डिमैट अकाउंट के नियमों में किया बदलाव
बाज़ार नियामक सेबी ने बेसिक सर्विसेज़ डिमैट अकाउंट (बीएसडीए) के नियमों में बदलाव किया है। अब बीएसडीए की पात्रता तय करते समय ज़ीरो कूपन ज़ीरो प्रिंसिपल (ZCZP) बॉन्ड और डीलिस्टेड सिक्योरिटीज़ को वैल्यू कैलकुलेशन से बाहर रखा जाएगा। इस बदलाव से निवेशकों पर लगने वाले चार्ज घटने और डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट्स के लिए प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।