SEBI ने स्टॉक ब्रोकर्स को दी बड़ी राहत, पेनल्टी के नियमों में किए बदलाव
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने स्टॉक ब्रोकर्स को बड़ी राहत देते हुए स्टॉक एक्सचेंज द्वारा लगाई जाने वाली पेनल्टी के नियमों में बदलाव किया है। सेबी की नई व्यवस्था के तहत कुल 235 मौजूदा पेनल्टी आइटम्स की समीक्षा की गई जिनमें से 40 पेनल्टी को पूरी तरह हटा दिया गया और अब से केवल 90 उल्लंघनों पर ही पेनल्टी लागू होगी।