पूंजी बाज़ार में AI के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी करेगा सेबी: चेयरमैन

पूंजी बाज़ार में एआई के ज़िम्मेदार इस्तेमाल को लेकर सेबी जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि इन दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के साथ निवेशकों के हितों/बाज़ार की पारदर्शिता/वित्तीय स्थिरता की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण फैसलों में मानवीय निगरानी बनाए रखना ज़रूरी होगा।