inshorts

त्योहारी सीज़न में चमका इस ज्वेलरी स्टॉक का भाग्य! Q2 में मुनाफा 78% बढ़ा, शेयर 8% उछला

Senco Gold के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 8% से ज़्यादा उछल गए। कंपनी ने बताया कि 1 अक्टूबर से 11 नवंबर तक उसकी नेट सेल्स वैल्यू ₹2426 करोड़ से ज़्यादा रही जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कंपनी का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 77.8% बढ़कर ₹86.6 करोड़ रहा।