होशियारपुर (पंजाब) के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर अमेरिका में रहने वाले परिवार से झूठे हत्या केस में फंसाने की धमकी देकर $4 लाख (करीब ₹3.4 करोड़) की कथित रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद उन्हें लाइन हाज़िर कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका की एफबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।