देवरिया (यूपी) में हाल ही में एक एसएचओ ने बीच चौराहे एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्व की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी और युवक इसका विरोध कर रहा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा, "प्रकरण की जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए...क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को निर्देश दिया गया है।"