Siemens Energy के शेयर उछले, सितंबर तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा; डिविडेंड का किया एलान
सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर मंगलवार को सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शुरुआती कारोबार में 4% तक उछल गए। कंपनी का सितंबर तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा करीब 31% बढ़कर ₹359.6 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹273.7 करोड़ था। वहीं, कंपनी ने हर शेयर पर ₹4 प्रति शेयर के डिविडेंड का भी एलान किया है।