एसआईपी में निवेशक लंबे समय तक छोटी राशि निवेश करते है। सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) में निवेशक एक निश्चित अंतराल पर एक तय राशि म्यूचुअल फंड से निकालते हैं। नियमित कैश फ्लो की ज़रूरत वालों या रिटायर्ड लोगों के लिए एसडब्ल्यूपी अच्छा प्लान है। एसडब्ल्यूपी में पोर्टफोलियो में से पैसे निकालने के बावजूद बची हुई राशि ग्रो करती रहती है।