SIP करते हुए 1 से डेढ़ साल हो गए लेकिन रिटर्न मिला ज़ीरो, जानें कहां कर रहे हैं गलती
सोशल मीडिया पर कुछ निवेशकों ने चिंता जताई है कि एसआईपी में निवेश करते हुए 1-1.5 साल होने के बावजूद पोर्टफोलियो नेगेटिव या ज़ीरो है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में ट्रेड/टैरिफ वॉर से बाज़ार में अस्थिरता के कारण ऐसा हुआ लेकिन एसआईपी में 1 साल का रिटर्न चार्ट नहीं देखकर लंबी अवधि का ग्राफ देखें और डरकर निवेश नहीं निकालें।