सेबी ने निवेशकों के लिए नया निवेश विकल्प 'स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड' (एसआईएफ) लॉन्च करने की मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद क्वॉट म्यूचुअल फंड ने देश का पहला एसआईएफ लॉन्च करने का एलान किया और बताया गया कि यह अगस्त तक लॉन्च हो सकता है। यह विकल्प अपने फंड पर अधिक नियंत्रण चाहने वाले निवेशकों के लिए बनाया गया है।