SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज
चुनाव आयोग ने SIR को लेकर आंतरिक मतभेद की खबरों को खारिज किया है। आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े फैसले तीनों आयुक्तों की मंज़ूरी से लिए गए थे। यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े कुछ आदेशों पर आपत्ति जताई थी।