inshorts

SoftBank Vision Fund से होगी 20% कर्मियों की छंटनी, 3 साल में तीसरी बार लटकी तलवार

सॉफ्टबैंक ग्रुप की विज़न फंड टीम से दुनियाभर में करीब 20% कर्मचारियों की छंटनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉफ्टबैंक के फाउंडर मासायोशी सोन अमेरिका में बड़े पैमाने पर एआई पर दांव लगा रहे हैं जिस कारण छंटनी होगी। गौरतलब है, 2022 के बाद से जापानी इन्वेस्टमेंट ग्रुप सॉफ्टबैंक के फ्लैगशिप सॉफ्टबैंक विज़न फंड में तीसरी बार छंटनी हो रही है।