SP Apparels लिमिटेड ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का एलान किया है जिसके लिए 10 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹2 प्रति शेयर हो जाएगी। गौरतलब है कि सितंबर में निवेशकों को एक शेयर पर ₹3 का डिविडेंड मिला था।